बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदा युवक

अकाउंटेंट का करता था काम, लेकिन छूट गई थी नौकरी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से बुधवार को एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक ने ऊपर के गलियारे से छलांग लगाई है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विजय बसोने है। वह पहले बेबीलॉन टावर में ही अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह दूसरे होटल में काम करने लगा, लेकिन अचानक यहां आकार सुसाइड कर लिया।
बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है। पैर से चप्पल निकलकर दूर फेंका जाते हैं। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। यहां पर वह किराए से रहता था। युवक शादीशुदा है। आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, ये अभी साफ नहीं है। फिलहाल युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस जिला अस्पताल पंडरी में लेकर गई है। जहां परिजनों से पूछताछ के बाद सुसाइड की असल वजह सामने आ पाएगी।

Share This Article