दिल्ली की तरह यहां भी नहीं खुलेगा कांग्रेस का खाता- सुरेश

सुरेश की जनसंपर्क रैली में जुटे समाज के दिग्गज, जहां भी गए भर-भर के मिला लोगों का आशीर्वाद

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। वार्ड क्रं. 19 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सुरेश गोयल ने रविवार दोपहर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में सर्व समाज के दिग्गजो साथ थे साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं ने भी रैली में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी ने सुरेश के पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा।
भाजपा का वार्ड कहलाने के बाद भी भाजपाईयों ने सुरेश के समर्थन में वार्ड परिक्रमा की। 4 बजे के करीब रैली समाप्त हुई। उसके बाद सुरेश आराम करने नहीं गए बल्कि वोटिंग के खुद परचा स्वंय घर-घर देने का काम शुरू किया। 62 साल की उम्र में सुरेश की ऊर्जा में कोई कमी नहीं है। जिन जगहों पर उन्हें लग रहा है ज्यादा मेहनत करनी है वहां वह अपना अधिक समय दे रहे हैं।
सुरेश गोयल का कहना है कि जैसे दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली वैसे नगरीय निकायों में भी कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति होगी। यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। दिल्ली के चुनावी परिणाम का प्रदेश में भी होगा। लोग विकास की राजनीति को महत्व देते हैं। भाई-भतीजा और विनाश की राजनीति को नहीं। भाजपा ही ऐसी पार्टी जो निस्वार्थ भाव से जनहित और विकास करती है।
शहर विकास को करें मतदान-सुरेश
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सुरेश गोयल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं, मतदान जरूर करें। मतदान विकास के लिए करें। आपको लगे जो विकास करे उसे वोट दें। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरी पार्टी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार में किसी कार्य में कोई बाधा नहीं होगा। मैं वादा करता हूं वार्ड से यातायात की समस्या को दूर करूंगा, सडक़ों को ठीक करूंगा और हमारे वार्ड में बन रहे ऑक्सीजोन का कार्य समय पर पूर्ण होगा जिसका लाभ पूरे शहर को मिलेगा। शहर के विकास के लिए भाजपा को वोट करें।

Share This Article