किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : सीएम साय

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। पर्वतारोही निशा यादव ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराया है। बिलासपुर के एक ऑटो ड्राइवर की बेटी के इस कारनामे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है।
निशा ने किलिमंजारों पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए एक फ्लैग भी दिखाया। दरअसल सरकार से मिली आर्थिक मदद के बाद ही निशा का अफ्रिका टूर पूरा हो पाया। कुछ महीने पहले बिलासपुर में निशा से मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी। निशा को ष्टरू ने 3.45 लाख रुपये की सहायता राशि दी थी। निशा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर वहां तिरंगा फहराना चाहती है। निशा का सपना है कि 19341 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ कर भारत देश का झंडा तिरंगा फहराना। पर उसके लिए 3 लाख 45 हजार रुपए की फीस राह में बाधा बन रही थी। इसके लिए वह स्पांसरशीप की तलाश में भटक रही थी। निशा अब दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराना चाहती है।
निशा के पिता श्याम कार्तिक यादव ऑटो चालक हैं और मां राजकुमारी यादव गृहणी हैं। निशा 2 बहनों में छोटी है। उनकी बड़ी बहन प्रिया यादव की शादी हो चुकी है। निशा ने मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल से 10वीं 12वीं की कक्षा पास की है। साइंस सब्जेक्ट से 12वीं पास करने के बाद वो बीए की और फिर राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की। निशा को बचपन से ही प्रकृति और पहाड़ों के बीच रहना और पर्वतारोहण पसंद है। कठिन परिश्रम से निशा लगातार सफलता हासिल करती गई। कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। निशा बिलासपुर में भी रोजाना अपना प्रैक्टिस जारी रखती है। इसके लिए बेस्ट स्विमिंग करने के साथ ग्राउंड में जाकर एक्सरसाइज करती है। कई बार निशा को हताशा हाथ लगी पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की तरफ मेहनत करती रही। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह करने के लिए उन्हें लाखों रुपए फीस भरने की जरूरत थी। तब सीपत स्थित एनटीपीसी ने उनका सहयोग किया था।

Share This Article