महापौर व कांगे्रस प्रत्याशियों के लिये उमेश पटेल ने किया रोड शो

नुक्कड़ सभाओं में सत्ताधारी दल भाजपा पर बोला जोरदार हमला

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कांग्रेस निकाय चुनाव हेतु जिला प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने आज 7 फरवरी दिन शुक्रवार को निगम चुनाव के परिपेक्ष्य में महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू व समस्त कांग्रेस पार्षदों के लिए प्रचार करने रोड शो कोतरा रोड से प्रारंभ किया ततसंबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपनी टीम के साथ बनाए गए रुट मैप में उमेश पटेल ने रोड शो प्रारंभ किया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।
आज पूर्व निर्धारित रुट से ही दोपहर को उमेश पटेल का काफिला वार्ड नंबर 39, वार्ड नंबर 40, वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 2 में रैली की व नूक्कड़ सभा लेकर समस्त पार्षद प्रत्यशियों व महापौर जानकी काटजू के लिए वोट अपील की वहीं दूसरे चरण में वार्ड नंबर 29-मिनीमाता चौक से वार्ड नंबर 31-लेबर कालोनी में वार्ड नंबर 32 -बांझिंनपाली से वार्ड नंबर 35-कबीर चौक, झोपड़ी पारा मोहल्ला वार्ड नंबर 36 दुर्गा चौराहे में रैली का समपम नूक्कड़ सभा के कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।
उमेश पटेल ने रोड शो के दौरान वार्डों में ली नूक्कड़ सभा मे मतदाताओं को अपने संबोधन से ये संदेश दिया कि पिछले डेढ़ साल से प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बैठी है तब से अब तक प्रदेश का वातावरण अराजक हो चुका है ये सरकार जो खुद की सुशासन की सरकार कहकर खुद ही कि पीठ थपथपाती है ये कुशासन वाली सरकार है हमेशा शांतिप्रिय रहने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश को गुंडाराज के कारण अपराधगढ़ की संज्ञा मिल चुकी है।

Share This Article