कांकेर। नारायणपुर-कांकेर जिले की बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मार गया है। शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए और घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सर्चिंग में एसएलआर राइफल सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुआ। अभी मुठभेड़ वाले इलाके में जवान सर्चिंग कर रहे हैं। नक्सलियों के और भी शव बरामद किए जा सकते हैं। 2 दिन में कुल 9 नक्सली मारे गए हैं। इनमें 8 पर 16 लाख का इनाम था। दरअसल, 2 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस दौरान जवानों ने डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों को बड़े लीडर्स को घेरा था, लेकिन फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर के अरईजी सुंदरराज पी ने की थी।
1 जनवरी यानी शनिवार को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सलियों की पहचान हो गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बीजापुर के गंगालूर में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली 16 लाख के इनामी थे। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में कमलेश नीलकंठ मारा गया, जिसकी उम्र 24 साल थी। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कमलेश पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य था। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं। इसमें एक इंसास राइफल, क्चत्ररु लॉन्चर, 12 बोर की 2 राइफल और सेल, 3 मैगजीन, 10 सेल के अलावा मजल लोडिंग राइफल थे। 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है।
अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था। बीजापुर में सभी के शव, कई हथियार बरामद, महीनेभर में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली हैं। ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट आए हैं।
2 दिन में 16 लाख के 9 नक्सली ढेर
नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर एक ढेर, शव बरामद, डीआरजी-बीएसएफ की टीम कर रही सर्चिंग
