अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम पाकरगांव में मनाया गया अनन्य दिवस पर्व

अघोर पीठ के द्वारा बांटे गए 3500 कंबल

Gupta Lochan
1 Min Read

लैलूंगा। लैलंूगा में 4 वर्षों से मनाया जा रहा है अनन्य दिवस पर्व। लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे पाकरगांव। पाकरगांव में जन सेवा अभेद आश्रम में हर साल के भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कई लोगों को इस व्यक्ति जागरण में लोगों को जिन्हें कष्ट है उन्हें भोजन और कंबल बांटे गए लोग यहां पर सभी प्रश्न होकर इस कार्यक्रम पर भाग लेने लगे।
यह कार्यक्रम पाकरगांव में 28 जनवरी मंगलवार को रखा गया था जिसमें इस शिविर में कई लोगों का इलाज भोजन और कंबल बांटे गए। इसमें से मुख्य बात चिकित्सा शिविर, हाईड्रोसिल और मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन योग्य व्यक्तियों की पहचान करना इसमें से कई ऐसे व्यक्ति थे जो भोजन और कंबल का उपयोग कर सके इस शिविर की प्रारंभिक स्थिति पर्यावरण जागरूकता और उससे संबंधित वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया था जिसे प्रात: 7 बजे किया गया। परम पूज्य अघोरेश्वर महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ लगभग 7000 श्रद्धालू पहुंचे,1500 मरीजों का मुफ्त इलाज और दवाएं बाटी गई।5500 लोगो को भोजन भी कराया गया।

Share This Article