हेरोइन के साथ महिला सहित 6 गिरफ्तार

18 लाख का माल पंजाब से हुआ था सप्लाई

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार हुए है। पंजाब से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ रायपुर में सप्लाई हुआ था। आमानाका और गुढिय़ारी पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़ा है। दरअसल, रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, पंजाब से अंतरराज्यीय गिरोह हेरोईन-चिटटा बिक्री करने के लिए रायपुर ला रहा है। हेराईन को अलग-अलग जगहों पर बांटने वाले हैं। एक विशेष टीम ने शहर के कई जगहों पर रेड मारकर 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 5 पंजाब के निवासी है। उनसे कुल 201.31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) कीमत 18 लाख 20 हजार रुपए जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में एक्शन लिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आगे और भी गिरफ्तारियां होगी।
23 जनवरी- आमानाका थाना इलाके के जेपी गार्डन के पास सरोना रेल्वे स्टेशन रोड टाटीबंध से आरोपी जगदीश सिंह और महिला आरोपी शीतल राजपूत निवासी गुरूदासपुर पंजाब को 20.19 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ पकड़ा गया। 25 जनवरी- आमानाका थाना स्थित होटल सिंघानिया प्रिमियम टाटीबंध से दो अंतरराज्यीय हेरोईन (चिटटा) तस्कर चरणजीत सिंह और जॉन मसीह को पकड़ा गया। 25 जनवरी गुढियारी थाना इलाके से आरोपी शाहिदा बेगम दुर्गा चौक अशोक नगर गुढियारी से 31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 25 हजार रुपए जब्त किया गया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी का मूवमेंट ट्रैक किया। 6 घंटे के अंदर आरोपी ट्रक ड्राइवर काश्मीर सिंह को दबिश देकर माल और ट्रक के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 35,510 रुपए बिक्री रकम जब्त किया गया है।

Share This Article