रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत आज, 25 जनवरी को, जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सदस्यों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था।
रैली में पुसिकर्मियों के साथ सीमेंट कंपनी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और लोगों से विनम्र अपील की कि वे सडक़ पर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत को अपनाएं। रैली के दौरान यातायात नियमों के महत्व पर भी जोर दिया गया और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article