होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी सहित पांच लोग झुलसे

घायलों को अलग-अलग अस्पताल में चल रहा उपचार

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। शहर के एक होटल में बुधवार को दोपहर में आचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे होटल के तीन स्टाफ के अलावा नाश्ता करने आए दो ग्राहक भी झुलस गए, जिससे सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही बाहर में खड़ी दो बाइक भी जल गया है। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर रोड स्थित जय समोसा कार्नर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे के आसपास वहां ग्रहाकों की भीड़ लगी हुई थी। जिससे होटल में कर्मचारियों द्वारा नाश्ता तैयार किया जा रहा था। इस दौरान अचानक वहां एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग वहां से भाग पाते तब तक होटल के तीन कर्मचारी सहित नाश्ता कर रहे दो ग्राहक भी आग की चपेट में आ गए। ऐसे में ब्लास्ट होने की आवाज सुनकर आसपास के अन्य व्यवसायियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया, जिससे कुछ ही देर में पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब आग होटल को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे दमकल टीम व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधा घंटा बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, उसम एक बार के लिए वहां का आवागम पूरी तरह से थम गया, क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि होटल में और भी सिलेंडर था, जिससे वह भी कहीं फट न जाए, यह सोचकर लोग डर गए थे। साथ ही आसपास के होटल संचालक भी आग की भयावहता को देख अपने होटलों से सिलेंडर को बाहर निकाल दिए थे कि ताकि हादसा और बड़ा न हो जाए।
इनका चल रहा उपचार
उल्लेखनीय कि इस आगजनी की घटना होटल में काम करने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभाठा निवासी सुंदरलाल यादव (47 वर्ष), जगतपुर निवासी नान बाई लकड़ा (60 वर्ष), गोरखा निवासी रहमतुल्ला खान (40 वर्ष) इस आगजनी में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिससे इनको जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही नास्ता करने आए दो अन्य ग्राहक भी झुलस गए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इन पांचों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
दो बाइक भी आग की चपेट में
बुधवार की दोपहर में जिस समय आगजनी हुई उस समय जय समोसा कार्नन के सामने कई बाइकें खड़ी थी, लेकिन जब सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ तो बाहर में जितने लोग थे वे अपनी बाइक लेकर भाग गए, लेकिन अंदर में बैठकर नास्त कर रहे दो लोग अपनी बाइक लेकर नहीं भाग पाए, जिससे एक बाइक व एक स्कूटी भी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया है। ऐसे में अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
माहभर में यह दूसरी घटना
उलेखनीय है कि जनवरी माह में ही इसी जगह में मुरारी द किचन में भी शार्ट सर्किट से आग जनी हुई थी, जिससे रात होने के कारण उसके आसपास के दो और दुकान भी चपेट में आ गया था, हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Share This Article