मोदी सरकार ने कच्चे जुट के समर्थन मूल्य में 2.35 गुना वृद्धि की- ओपी चौधरी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने सोशल मंच के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा वर्ष 2025-26 हेतु कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,650/- रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।मूल्य वृद्धि हेतु मोदी सरकार का आभार जताते हुए ओपी ने कहा
इस निर्णय से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 66.80त्न की वापसी सुनिश्चित हो सकेगी। 5650 रुपए की राशि पिछले विपणन सत्र 2024-25 की तुलना में 315/- रुपए प्रति क्विंटलअधिक है।मोदी सरकार द्वारा मूल्य वृद्धि के फैसले को किसान हित में बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा वर्ष 2014-15 के दौरान कच्चे जूट का समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल था जिसे मोदी सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 2.35 गुना बढ़ाकर 5,625 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया। इस मूल्य वृद्धि को ओपी ने ऐतिहासिक बताया।

Share This Article