पुलिस की तत्परता से मोबाईल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

भिलाईनगर। सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 2 भिलाई के मोटर सायकल क्रं. सीजी 07 एल वाय 2850 मे सवार ब्रुसली एवं शेख अरमान के द्वारा प्रार्थी संतोष बघेल को पैसे की मांग कर नही देने पर उसके जेब से एक मोबाईल फोन लूट कर मोटर सायकल से भाग गये आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के लूट के प्रकरण के आरोपीगणो के विरूद्ध स्वय रूचि लेते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे मुखबिर सूचना मिली कि जे. पवन उर्फ बुसली एवं शेख अरमान को पावर हाऊस भिलाई मे घेराबंदी कर किया गया।नाम व पता पूछने पर अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं शेख अरमान पिता शेख अब्दुल सत्तार निवासी सुंदर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) होना बताये जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि बीती रात्रि के समय मोबाईल फोन को सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 02 भिलाई लूटना बताये जिससे मोटर सायकल व मोबाईल फोन बरामद किये। थाना छावनी के अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 309(4) बीएनएस का आरोपी होने से गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त अपराध मे छावनी पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियो को धर दबोचा गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उप निरीक्षक वरूण देवता, आरक्षक महताब अहमद, अमित दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article