निकाय चुनाव से पहले 65 अफसरों का ट्रांसफर

कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले, आरटीओ और पर्यटन में भेजे गए 2 एएसपी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाय चुनाव से ठीक पहले 65 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 और राज्य पुलिस सेवा के 2 अफसर शामिल हैं। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है, उनमें वेदव्रत सिरमौर जो कि दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का महाप्रबंधक बनाया गया है। एएसपी कृष्ण कुमार पटेल को उप परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मंत्रालय में दी गई है।

Share This Article