बीएसएफ के जवान बालाजीत प्रधान का निधन

अपने गृह ग्राम भिखारीमाल में बीएसएफ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शहर से लगे ग्राम भिखारीमाल के बीएसएफ के जांबाज सिपाही बालाजीत प्रधान का निधन गृह ग्राम में गुरुवार को हो गया। पिछले एक वर्ष से किडनी संबंधी बीमारी से पीडि़त थे तथा विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने अंतिम समय में घर ले जाने की सलाह दी थी। रायपुर से आए बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल के टुकड़ी ने अपने जांबाज सिपाही को पहले राष्ट्रीय झंडा तिरंगे से जवान बालाजीत के शव को लपेटा और श्रद्धांजलि दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव में शव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ तोपों की सलामी दी। शवयात्रा में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे तथा सभी की आंखे गमगीन थी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ससम्मान तिरंगे को हटाया गया और उसे लपेट कर दुर्योधन के पिता लखपति प्रधान को सौंपी गई। शव को मुखाग्नि उसके बेटे कुणाल प्रधान ने दी। दुर्योधन प्रधान को ही गांव में बालाजीती के नाम से जाना जाता है। उनकी सैन्य सेवाएं हमेशा उत्कृष्ट रहा है। बालाजीत के निधन से रायगढ़ पूर्वी अंचल में शोक की लहर है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी बालाजीत प्रधान के निधन पर दुख जताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । वह मौके पर पहुंच बालाजीत के परिवार को सांत्वना देते हुए मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article