बैहामुड़ा में कोचीया से 40 बोरा अवैध धान जब्त

राजस्व मंडी विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध रूप से धान का कारोबार करने वालों पर पैनी नजर बनाकर कार्यवाही करने के सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित किये गये है।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिला कलेक्टर के निर्देश पर घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के सभी मंडियो में निरिक्षण करने करने के लिये राजस्व विभाग, मंडी व कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाई है जो लगतार मंडियो में सतत निगरानी कर रहे है। आज तहसीलदार द्वारा बनाये गये संयुक्त टीम घरघोड़ा के ग्राम बैहमुड़ा में कोचीया से 40 बोरा अवैध धान जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज तुलसी राम पिता कैलाश निवासी बैहमुड़ा तहसील घरघोड़ा के दुकान में राजस्व व मंडी विभाग विभाग संयुक्त टीम ने दबिश दी गई जहाँ 40 बोरा अवैध धान पाया गया। उच्च अधिकारी के निर्देश पर उक्त 40 बोरा अवैध धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। वही जब्त धान को ग्राम पंचायत सरपंच के सुपुर्द कर दिया गया है। अवैध धान पर लगातार कार्यवाही से कोचिंयो में हडक़ंप मचा हुआ है।

Share This Article