खड़े ट्रक में घुसा अजगर, फैली सनसनी

सूचना मिलने पर सर्पमित्रों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोडा

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर से सटे अठारह नाला क्षेत्र में एक खड़ी ट्रक में अजगर देखे जाने से सनसनी फैल गई। ट्रक नो एंट्री जोन में खड़ी थी, और जैसे ही लोगों ने अजगर को देखा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अजगर के ट्रक में होने की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे नो एंट्री पर खड़ी गाडिय़ों के चालक और राहगीरों में डर और उत्सुकता का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर सर्प मित्रों को तत्काल मामले की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि वे जल्द ही मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करेंगे। ट्रैफिक पुलिस भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अलर्ट पर है।
नो एंट्री का समय होने के कारण भारी वाहनों की लंबी कतार सडक़ पर लगी हुई है, 18 नाला के पास केलो नदी के ऊपर सडक़ पर सैकड़ो की संख्या में भारी वाहन खड़े हैं। आशंका जताई जा रही है कि जंगल की ओर से ही भारी भरकम अजगर सर्प ट्रक के ऊपर चढ़ा हो। फिलहाल रेस्क्यू टीम का इंतजार किया जा रहा है। बाद में रेस्क्यू टीम के मदद से अजगर को जंगल में छोड़ा गया।

Share This Article