रायगढ़। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित धान खरीदी में एक हाथी के घुसने से भय का माहौल निर्मित हो गया, हाथी यहां काफी समय तक रुका रहा और इस दौरान कई बोरियों धान को खाने के साथ फैलाकर वापस जंगल में गया। वहीं गांव में भी हाथियों का एक बड़ा दल घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगूरसिया के जंगल में विचरण कर रहे हाथियों के दल में से एक हाथी बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास गाँव के धान खरीदी केन्द्र में अचानक पहुंच गया, हाथी को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है की धान खरीदी केन्द्र से हाथी 8 से 10 बोरी धान को खाने के कई कई बोरियों को फैलाकर बाद ही वापस जंगल की तरफ गया, इस दौरान ग्रामीण हो हल्ला करते हुए उसे भागने का प्रयास करते रहे। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौजूद रही।
बंगुरसिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कल रात एक दर्जन से भी अधिक हाथियों को एक बड़ा दल गांव के करीब पहुंच गया और हाथियों ने यहां कुछ किसान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। गाँव के ग्रामीणों ने बताया की धान खरीदी की शुरुआत होते ही अक्सर हाथी धान खरीदी की ओर रुख करते हैं, और कुछ बोरी को खाने के आलावा कुछ धान की बोरी को जंगल तरफ ले जाते है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को पहले से ही हाथियों की मौजूदगी के बारे जानकारी देते रहती है।
मकर संक्रांति की पुर्व संध्या धान खरीदी केन्द्र में घुसा गजराज
कई बोरियों के धान को चट कर पहुंचाया नुकसान
