चेकिंग के दौरान पकड़ाया 87 हजार का गांजा, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्रीगण के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के तहत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी।
संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल सवार की हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जांच प्वाइंट से कुछ दूर मोटरसाइकिल सवार ने गाड़ी मोडऩे की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। भागने के प्रयास में मोटर सायकल के पीछे सवार युवक लडख़ड़ा सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया, उसका साथी उसे छोडक़र मोटर सायकल से भागा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमलेश साहू (30 वर्ष) बताया और बैग में गांजा ले जाने की बात कबूल की और मोटर सायकल लेकर फरार हुये युवक को उसके गांव का राजकुमार साहू होना बताया ।
पुलिस टीम ने थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 7.220 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 86,640 रूपये एवं आरोपी राजकुमार साहू का मोबाईल फोन की जप्त किया गया है । थाना चक्रधरनगर में आरोपी कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष, राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

Share This Article