प्रदेश के 33 जिला-पंचायतों का हुआ आरक्षण

16 एसटी, 4 एससी के लिए रिजर्व, रायगढ़ सामान्य महिला के लिए आरक्षित

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है। शनिवार को प्रदेश के 33 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण हो गया है। रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला (मुक्त) है। वहीं धमतरी, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मुंगेली में भी सामान्य (मुक्त) रखा गया है।
33 में से 16 सीट एसटी वर्ग के लिए, 4 सीट एससी वर्ग के लिए और 13 सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें कुल 17 सीट सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं ओबीसी के लिए पद आरक्षित नहीं होने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिस्ट रद्द कर संशोधित सूची जारी करने की मांग की है।
यह है आरक्षण की स्थित
अनुसूचित जनजाति (मुक्त)-8 कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी।
अनुसूचित जनजाति (महिला)-8 सूरजपुर, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही।
अनुसूचित जाति (मुक्त)02- बिलासपुर, गरियाबंद।

Share This Article