रायगढ़ में शीतलहर चलने से कड़ाके की पड़ रही ठंड

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव के उपाय कर रहे

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थी। सूर्यास्त के बाद न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव के उपाय करने शुरू कर दिए हैं।
अनुमान लगाया जा रहा था कि, इस सप्ताह में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन बुधवार की सुबह से सर्द हवाएं चलने से ठंड पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई। दोपहर के समय धूप निकला, जो कुछ हद तक राहत दे रहा था। लेकिन रात 9 बजे के बाद कई सडक़ें भी सुनसान हो गई थीं।
शहर से बाहर हल्के कोहरे छाए रहे
बुधवार की रात बोइरदादार रोड के आगे हल्के कोहरे छाए रहे। गुरुवार की सुबह 4-5 बजे भी शहर के बाहरी रास्तों पर कोहरा देखा गया। बताया जा रहा है कि, जैसे-जैसे समय बढ़ते गया, कोहरा भी धीरे से खत्म हुआ। हालांकि कापू, लैलूंगा, धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से लगातार तेज ठंड के साथ ही कोहरा भी छा रहे हैं।
तापमान में वृद्धि का अनुमान
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में 7 दिनों में करीब 4 डिग्री तक तापमान बढऩे का अनुमान है। इससे 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री तापमान होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article