अचानक निगम दफ्तर पहुंचे कलेक्टर व निगम आयुक्त

बुजुर्ग महिला बोली-काम के लिए बहुत दौड़ाते हैं अधिकारी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। कलेक्टर और निगम प्रशासक गौरव सिंह ने बुधवार को निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग शाखाओं में जाकर दफ्तर आने वाले लोगों से मुलाकात की। आम नागरिकों से निगम के कामों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान जन्म मृत्यु शाखा में समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने के निर्देश दिए। निगम कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला उनकी समस्या पूछा, तो उसने कहा कि, अधिकारी काम के लिए बहुत दौड़ाते हैं। जिस पर अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
प्रशासक गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास शाखा मे जाकर प्रधानमंत्री आवास के लिए आने वाले आवेदनों की जानकारी ली। वहीं, पेंडिंग आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पब्लिक को समय पर रिस्पॉन्स करने कहा। साथ ही नगर निगम के बाजार और नजूल विभाग जाकर आवेदन को लंबित न रखने के निर्देश दिए। प्रशासन गौरव सिंह ने रायपुर नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को हर सोमवार और गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनिवार्य रूप से पब्लिक की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके लिए निर्धारित सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत प्रतिशत संख्या में उपस्थिति रहे और सफाई का काम लगातार जारी रहे। साथ ही सभी जोन कमिश्नर को निर्देश दिये गये कि नये नल कनेक्शन और भवन अनुज्ञा के जैसे कामों के आमजनों को कार्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े इस बात का ध्यान रखा जाए।

Share This Article