धरमजयगढ़ में गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरो पर

पवित्र कुंडों की स्थापना हुई, होंगे विविध आयोजन

Gupta Lochan
1 Min Read

धरमजयगढ़। गायत्री मंदिर धरमजयगढ़ के रजत जयंती के उपलक्ष में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शक्ति पीठ परिसर धर्मजयगढ़ में 11 से 14 जनवरी तक किया जाना है। इस उपलक्ष में गुरुवार को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल का भूमिपूजन सर्व हिन्दू समाज के 24 जोड़ो द्वारा विधिवत पूजन कर एक एक ईट स्थापित किया गया। इसमें शामिल हुए सभी लोगों ने संकल्प लिया कि इस महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए वे तन, मन और धन समर्पित करेंगे और साथ ही साथ अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस दौरान मुख्य झंडा पूजन एवं 24 अन्य जोड़ों के अलावा सर्व हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने परिवार, समाज, देश कल्याण एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए होने वाले यज्ञ में तन मन धन से समर्पित होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि इस महायज्ञ के दौरान 11 से 14 जनवरी तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Share This Article