हाइवा ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, मौत

देर-रात सडक़ पर बिखरे पड़े रहे शव

Gupta Lochan
2 Min Read

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे तीन युवकों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक गिरौधपुरी के महाराजी गांव के रहने वाले थे। हादसा कटगी स्थित सर्वा मोड़ मुख्य मार्ग पर हुआ है। मृतकों की पहचान राजू कर्ष (23), परमेश्वर सिंह पैकरा (22), और दुर्गेश कर्ष (26) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बुधवार को तुरतुरिया गए हुए थे। वापसी के समय करीब रात 11:30 बजे सर्वा मोड़ के पास उनकी बाइक हाइवा से टकरा गई। टकराने के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची, तीनों दोस्तों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कसडोल पुलिस ने हाइवा जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के परिजनों को 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी है। कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के अनुसार बाइक बेकाबू होकर हाइवा से टकराई है। ड्रिंक एंड ड्राइव के एंगल से भी मामले की जांच की जाएगी। वहीं तीनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article