थवाईत महिला समिति ने यादगार ढंग से मनाया नव वर्ष

समाज के बच्चों ने भी लिया आनंद

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शहर की सामाजिक संस्था थवाईत महिला समिति की सदस्याएं समयानुसार सभी मिलकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के कार्यक्रम को भव्यता के साथ  यादगार ढंग से मनाते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए विगत दिवस सभी सदस्यों ने 2025 नव वर्ष की खुशी में भव्य पारिवारिक व खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया।
सदस्यों ने बताया कि हम सभी ने सर्किट हाउस स्थित पुष्प वाटिका में विगत दिवस नव वर्ष की खुशी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ नव वर्ष उत्सव का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी सदस्यों व बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। वहीं इस कार्यक्रम में बच्चों की खुशियां देखते ही बनीं। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक अपने हम उम्र के साथ खुशी से नव वर्ष के पल को व्यतीत करते हुए यादगार बनाया।
नव वर्ष 2025 की खुशी में आयोजित कार्यक्रम होने के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे को उज्जवल भविष्य व भावी पल खुशनुमा रहने की हृदय से बधाई दिए। इसके पश्चात सभी ने लजीज व्यंजन का आनंद लेकर नववर्ष के कार्यक्रम को थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों ने यादगार बनाया।

Share This Article