रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में आना पक्का हो गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा वे निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पहले रायपुर में निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 से रात 8 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होंगे. फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
अमित शाह राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
×
ad

