पुष्य नक्षत्र पर ज्वेलरी,कपड़ा व वाहनों की जमकर हुई बिक्री

दुकानों में सजावट के साथ जोरदार चल रही आफर, दीपावली तक बाजार में रहेगा बूम, व्यवसायियों के खिले चेहरे

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक शहर के सराफा बाजार से लेकर कपड़ा व इलेक्ट्रानिक बाजार में रौनक शुरू हो गई है। जिसको लेकर रविवार से ही व्यवसायी ग्राहकों को लुभाने के लिए दकानों की सजावट के साथ आफर का प्रचार-प्रचार में लग गए हैं। साथ ही इस बार दुकानों में नए-नए डिजाईन के ज्वेलरी व कपड़े से पूरी बाजार सज गया है।
उल्लेखनीय है कि इस बार पुष्य नक्षत्र रविवार को था, लोगों का मानना है कि यह समय सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति और इलेक्ट्रानिक सामान जैसी वस्तुओं की खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है, जिसको लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। इस शुभ अवसर पर रविवार को रायगढ़ सराफा बाजार में बड़ा कारोबार हुआ है, ज्वेलरी व्यवसायियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र से लेकर धनतेरश व दीपावली तक शहर में अच्छा कारोबार होता है, इसके लिए इस बार तरह-तरह के ज्वेलरी बाजार में आया है, जो लोगों को खुब पसंद आ रहा है। साथ ही इस साल गोल्ड और सिल्वर के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों में खरीददारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं कई ग्राहक तो पहले से बुकिंग भी करने लगे हैं, ताकि धनतेरस व दीपावली पर अपने मन पसंद ज्वेलरी ले सके। इसको लेकर व्यवसायी तीन दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दिए थे, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
रविवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण इस शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी खरीदी के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ लगी थी। साथ ही ज्वेलर व्यवसायी ग्राहकों की मांग के अनुसार नए-नए डिजाईन में ज्वेलरी मंगाए थे जो लोगों को खुब पसंद आया है। इसके अलावा इस बार धनतेरस के लिए भी आफर तैयार कर रखे हैं, जो महेंगे ज्वेलरी खरीदी करने वाले लोगों को चांदी के सिक्के, रंग-बिरंगी बैग, व अन्य गिफ्ट आइटम देने की बात कर रहे हैं।

क्या कहते हैं व्यवसायी

इस संबंध में कपड़ा व्यवसायियों का कहना था कि दीपावली त्यौहार को लेकर लोग कपड़े की भी खरीदी सप्ताहभर पहले से ही शुरू कर दिए हैं। ऐसे में रविवार को दुकानों में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। साथ ही अब कपड़ा बाजार लगातार दीपावली तक बना रहेगा, इससे इस बार अच्छी बिक्री की संभावना है। साथ ही इस बार दुकानों में नए-नए कलेक्शन के कपड़ों से बाजार सज गया है, ताकि जो भी ग्राहक आए उसको वापस न लौटना पड़े, साथ ही इस बाद दुकानों में कम रेंज से लेकर हाई-फाई रेंज के कपड़े उपलब्ध है्र जिससे ग्राहक अपनी हैसियत के अनुसार खरीदी कर रहे हैं।

आटो मोबाइल्स में भी रही बुम

इस बार पुष्य नक्षत्र पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई है। साथ ही इस बार बुलेट की अच्छी बिक्री हुई है। इस संबंध में रायल इनफिल्ड ढिमरापुर शो रूम के मैनेजर में बताया कि धनतेरस के लिए करीब 150 बुकिंग आई है। साथ ही यह बुकिंग अभी और बढऩे की संभावना है। इसके अलावा शांती होंडा ढिमरापुर में पुष्य नक्षत्र में करीब 40 बाइक बिकी है, साथ ही 100 से अधिक बुकिंग आई है। साथ ही हीरो शो-रूम में 7 बाइक बिकी है तो वहीं 46 बुकिंग आई है।

Share This Article