जाति जनगणना जागरूकता कार्यक्रम

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार रायगढ़ नगर के बोईरदादर क्षेत्र में जनगणना जागरूकता के तहत सही जनगणना,सशक्त समाज सशक्त भारत, इस विजन को लेकर सामाजिक घरों में इसकी शुरुआत की गई, उसके पश्चात स्थानीय केलो विहार कॉलोनी में यादव परिवार के घरों में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का विस्तार करते हुए भ्रमण किया गया इन दोनों क्षेत्रों में जाति संबंधी जानकारी पर विशेष ध्यान देने हेतु सामाजिक लोगों से आग्रह किया गया, जिसके तहत जाति का नाम यादव ही दर्ज करने की सबसे अपील की गई एवं लोगों में जनगणना कालम में यादव जाति लिखने की जानकारी दी गई ध्यान रहे आपका गोत्र सरनेम वर्ग अलग-अलग हो सकता है परंतु जातिगत जनगणना के आधार पर यादव जाति में ही टीक लगे या लिखे इस प्रकार की बातों को सामाजिक जनों के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया इन दोनों क्षेत्रों के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सचिव इंजी, एस डी यादव प्रदेश सचिव गणेश यादव जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव उपाध्यक्ष कान्हुराम यादव कोषाध्यक्ष जतिराम यादव जिला युवा अध्यक्ष पप्पू यादव, रवि यादव सुनील यादव सोनू यादव महेश यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज की,एवं इस कार्यक्रम को लगातार चलाने का आग्रह समाज के लोगों को किया गया उक्त जानकारी प्रदेश सचिव गणेश यादव के द्वारा दी गई।

Share This Article