खरसिया। सिद्धार्थ शर्मा। खरसिया क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा प्रवक्ता और जन-जन में लोकप्रिय कैलाश शर्मा तथा सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी का जन्मदिवस स्थानीय रेस्ट हाउस में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस गरिमामय और आत्मीय समारोह में छाया विधायक महेश साहू की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस दिन को खास बना दिया।
पत्रकारिता की सराहना करते हुए महेश साहू ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने कैलाश शर्मा और हितेश सोनू द्विवेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। श्री साहू ने उनके स्वस्थ, सुखमय, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि दोनों ही शख्सियतें अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। छाया विधायक ने विशेष रूप से कैलाश शर्मा की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और समाज में अपनी एक सशक्त व सकारात्मक पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि कैलाश शर्मा की उत्कृष्ट पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए रायगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके सराहनीय कार्यों का प्रमाण है। इसके अलावा, क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाता है।
सहृदयता और सेवाभाव के धनी हैं कैलाश शर्मा
इस विशेष अवसर पर कैलाश शर्मा ने सभी शुभचिंतकों के बीच अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यह प्रयास रहा है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनें और क्षेत्र के विकास में एक सकारात्मक भूमिका निभा सकें। कैलाश शर्मा ने अपने पत्रकार साथियों, मित्रों और क्षेत्रवासियों के स्नेह को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। आभार और धन्यवाद ज्ञापन – जन्मदिवस के इस आत्मीय और आनंदमय वातावरण में उपस्थित सभी जनों ने कैलाश शर्मा और हितेश सोनू द्विवेदी को जन्मदिन की बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में, कैलाश शर्मा और हितेश सोनू द्विवेदी ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, क्षेत्रवासियों और पत्रकार साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें उनके अमूल्य स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि बलदेव कुर्रे, पत्रकार जगदीश मित्तल, मित्तल, प्रहलाद बंसल, भाजपा नेता दिनेश नायडू,लालू राठौर, संजय अग्रवाल, पंकज राय, रिंकू महंत, पवन राठौर, नितेश बरेठ, श्याम हरदिया, आदि मित्रों और शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।

