हाथी के हमले से महिला गंभीर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जंगली हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ वन मंडल का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत बाकारुमा रेंज के ग्राम जबगा निवासी रसमोती उरांव पति संतोष उरांव 45 वर्ष शनिवार को सुबह शौच के लिए जंगल तरफ गई थी। इस दौरान जंगल में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी से महिला का सामना हो गया, जिससे हाथी ने सूंड से महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने हो हल्ला करके हाथी को भगाया और बाल – बाल बची महिला को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
हाथी के हमले से महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाकारुमा रेंज में एकमात्र नर हाथी ही जंगल में विचरण कर रहा है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 93 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 31 नर, 43 मादा के अलावा 19 शावक भी शामिल है।

Share This Article