रायगढ़। ग्राम कुसमुरा निवासी राजेश नायक अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज रायगढ़ ग्रामीण के माता श्रीमती सत्यादेवी नायक (धर्मपत्नी स्व. मेदिनी प्रसाद नायक) का 27 अक्टूबर को देहावसान हो गया। श्रीमती सत्यादेवी मातृत्व की प्रतिमूर्ति अत्यंत ही सहज, सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व धनी थी वे रायगढ़ जिला के विद्वान प्राध्यापक स्व. मेदिनी नायक की अद्धांगिनी के रूप में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने पुत्र – पुत्रियों को शिक्षा और संस्कार से पुष्पित पल्लवित किया। श्रीमती सत्यादेवी के निधन पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों तथा रायगढ़ नगर व पुसौर सहित समाज के समस्त क्षेत्रीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व सद्गति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है। ग्राम कुसमुरा में 28 अक्टूबर को श्रीमती सत्यादेवी के अंतिम संस्कार किया गया।
सत्यादेवी नायक का निधन
×
ad

