भारतीय डाक विभाग ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

विद्यार्थियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा आगामी 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। अभियान के शुभारंभ पर 26 अक्टूबर को अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग के नेतृत्व में संभाग के सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। साथ ही केंद्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रतिज्ञा लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए। युवाओं को जागरूक करने के लिए केएमटी कॉलेज रायगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सतर्कता प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन, नैतिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक तथा डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा अपनाने और समाज में ईमानदारी के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article