रायगढ़। लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ सविता साव के विशेष मार्गदर्शन में विगत 27 अक्टूबर को शहर के बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे लॉयन ऋषि वर्मा पुण्य स्मृति में एवं उनके जन्मदिन के अवसर पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि देने के पश्चात दोपहर एक बजे शहर के कैलाशनाथ काटजू हाईस्कूल संजय मैदान रामभाठा में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का आयोजन किया। वहीं अध्यक्ष डॉ सविता साव ने कहा कि यह सेवा कार्य केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी, जिनकी यादें सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियाँ बाँटना ही इस पुण्य कार्य का मुख्य उद्देश्य रहा। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए लॉयंस क्लब मिडटाउन रायगढ़ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने इस आयोजन की जिम्मेदारी लेकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसी तरह क्लब की सचिव डॉ नेहा अग्रवाल ने कहा कि ऋ षि भैया की कमी हमेशा महसूस होगी। उनका स्नेह, उनकी यादें और उनके नेक कार्य सदैव हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते रहेंगे। सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जब हम किसी की याद में दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटें। वहीं इस अवसर पर लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण व लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड अध्यक्ष डॉ सविता साव सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।
लॉयन स्व ऋषि वर्मा की पुण्य स्मृति में मध्याह्न भोजन का आयोजन
लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

