रायगढ़. करवा चौथ की खरीददारी करने के लिए बुधवार सुबह से ही महिला व पुरुषों की भीड़ बाजार में देखी गई, इस दौरान महिलाओं ने करवा, थाली व चालन की खरीदी कर रही थी तो वहीं पुरुष वर्ग भी पत्नियों के लिए साड़ी, ज्वेलरी व अन्य गिफ्ट की खरीदी करने में लगे रहे।
उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्यौहार करवा चौथ इस बाद गुरुवार को मानाया जाना है। जहां पत्नियां अपने पति के लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी और चांद का दीदार कर व्रत तोडेंगी। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को निभाने के लिए हर सुहागन के अपने सपने होते हैं और तैयारियां होती हैं। जिनके जरिए वो इस दिन को यादगार बनाना चाहती है। साथ ही पत्नियों की तरह पतियों की भी अपनी जीवन संगिनी को खास अहसास कराने की विशेष तैयारियां चल रही है। इस दौरान लोग अपने पत्नी के लिए तरह-तरह के उपहार खरीदी कर रहे हैं। साथ ही कई जोड़े इस बार पहला करवा चौथ मना रहे हैं, जिससे करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार को मनाया जाएगा। जिससे सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख संपदा के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। साथ ही ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राशियों के लिए करवा चौथ खुशियां लेकर आने वाला है। इससे उदयातिथि के अनुसार 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ मनाया जाएगा, इससे रात में चांद का दिदार कर महिलाएं अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ेगी।
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत
करवा चौथ की खरीदी करने बाजार में बढ़ी भीड़

