रायपुर-अभनपुर रेल लाइन का केंद्री-फाटक आज रात से बंद

मेंटेनेंस के चलते 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सडक़ ट्रैफिक प्रभावित

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर-अभनपुर। रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे फाटक क्रमांक आरडी-22 पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते 28 अक्टूबर की रात 9 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक इस फाटक से सडक़ यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह रेलवे फाटक रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर किलोमीटर 31/6-7 पर स्थित है। रेलवे प्रशासन यहां जरूरी मरम्मत करेगा, ताकि रेलगाडिय़ों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके। इस काम के लिए फाटक को तय समय तक बंद रखा जाएगा।
फाटक बंद रहने के दौरान इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। लोगों से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की भी अपील की गई है। रेलवे के तय कार्यक्रम के अनुसार, मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे सडक़ यातायात फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और बंद फाटक तक पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है।

Share This Article