शतक के बाद क्रीज पर ‘नम: शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा की पारी ने जीता दिल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

35 गेंदों में शतक जडक़र अभिषेक ने दिलाई ऐतिहासिक जीत, वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत रही शानदार - ओपी चौधरी ने दी बधाई

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक शतकीय पारी पर बधाई प्रेषित देते हुए कहा शतक के बाद क्रीज पर ध्यानमग्न होकर ‘नम: शिवाय’ के जाप एवं शानदार शतकीय पारी के लिए देश वासियों को आपकी उपलब्धि पर फक्र है । 35 गेंदों में शतक जडक़र आपने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी की तेज शुरुआत के साथ आपकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने पूरे मैच का रंग बदल दिया। आगे के मैचों के लिए भारतीय टीम को अनंत शुभकामनाएं।
ओपी चौधरी ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जडक़र न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक भी दिखाई है। शतक के बाद क्रीज पर खड़े होकर ? नम: शिवाय का जाप करना हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि सफलता के शिखर पर भी हम अपनी जड़ों से जुड़े हैं।
उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तेज और दमदार शुरुआत की भी सराहना की, जिसने टीम इंडिया को मजबूत आधार प्रदान किया और अभिषेक की विस्फोटक पारी के लिए मंच तैयार किया। वित्त मंत्री ने भारतीय टीम को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा खिलाडिय़ों का यह जोश और जज्बा ही भारत को विश्व विजेता बनाएगा।

Share This Article