स्कूली शिक्षा विभाग का विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Gupta Lochan
3 Min Read

घरघोड़ा। छात्र छात्राओं के मध्य विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि पैदा करने एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास जागृत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं स्कूली शिक्षा विभाग रायगढ़ के मार्गदर्शन मे विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 7जिसमें विकासखंड के संकुल से चयनित छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता निभाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं ज्ञानवर्धन युक्त प्रश्नों के उत्तर दिया 7विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक संतोष निषाद के कुशल कार्ययोजना के तहत प्रभारी शिक्षकों,संकुल समन्वयकों, संकुल प्राचार्य की उपस्थिति मे छात्राओं ने उपस्थित होकर विज्ञान, गणित, समसामयिकी रोचक घटनाओं, साहित्यिक खेल जगत संबन्धित प्रश्नों के जवाब उत्सुकता पूर्वक दिए 7उक्त विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता मे संकुल कन्या के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित संकुल का नाम रोशन किया 7कन्या संकुल के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक खंड से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा से प्रतियोगिता मे अनमोल बेहरा तारिणी साहू खुशबू उरांव आद्या हलवाई एवं माध्यमिक खंड से शिवम बंसे मेघा यादव खुशी पैंकरा ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए संकुल कन्या घरघोड़ा का नाम विकासखंड मे बढ़ाया 7संकुल प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा एवं संकुल समन्वयक अश्वनी दर्शन ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से सफलता हासिल करने पर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों की कड़ी मेहनत पर बधाई देते हुए शिक्षा का वातावरण तैयार करने की बात कही 7 इस अवसर पर संकुल से श्वेता राठिया रीती पंडा आदि प्रभारी उपस्थित रहीं 7कार्यक्रम पश्चात् सफलता प्राप्त छात्र छात्राओं को विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद स्रोत समन्वयक संतोष निषाद प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा संजय बोहीदार मोहन चौहान के.पी. पटेल एवं विकास खंड के समस्त शैक्षणिक समन्वयक आदि की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र एवं प्रतिक चिन्ह से छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया 77कार्यक्रम के विकास खंड नोडल प्रभारी प्रकाश पंडा ने बेहतरीन संयोजन एवं समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिता का संचालन किया वहीं उच्चतर माध्य. खंड के प्रतियोगिता का संचालन बोधराम पटेल विजय पंडा एवं माध्य. खंड के प्रतियोगिता का संचालन संजीव पटेल विजय पंडा ने किया 7सैंकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति मे आयोजित कार्यक्रम से छात्र छात्राओं के मध्य उत्साह का वातावरण बना।

Share This Article