महानगरों में उपलब्ध अत्याधुनिक हृदय उपचार अब रायगढ़ में भी (छोटा)

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा ने रचा इतिहास, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में 42 वर्षीय आरक्षक का जटिल हृदय उपचार

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। हृदय रोगों के आधुनिक उपचार के क्षेत्र में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ में एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि सामने आई है। वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा के नेतृत्व में 42 वर्षीय मरीज का जटिल हृदय संबंधी उपचार विशेष तकनीक के माध्यम से किया गया। मैराथन दौड़ते समय सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल लाए गए मरीज की जांच में हृदयाघात की पुष्टि हुई। एंजियोग्राफी में हृदय की दाहिनी ओर की रक्त वाहिका में थक्का पाए जाने के बाद विशेषज्ञ टीम ने थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से उपचार किया, जिससे रक्त प्रवाह बहाल करने में सफलता मिली।
यह उपचार रायगढ़ में आधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेवाओं की उपलब्धता को दर्शाता है। इस प्रकार की जटिल प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को अक्सर बड़े महानगरों के विशेषज्ञ केंद्रों का रुख करना पड़ता है। डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा की विशेषज्ञता और श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल की सुविधाओं के माध्यम से रायगढ़ में ही इस तरह का विशेष उपचार उपलब्ध होना क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है।
मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में सामने आया हृदयाघात-मरीज संतोष बैक (42 वर्ष), निवासी लोचन नगर, रायगढ़, भिलाई में सीएएफ में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मैराथन दौड़ते समय अचानक सीने में दर्द होने पर उन्हें श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल लाया गया। प्रारंभिक जांच एवं ईसीजी के आधार पर हृदयाघात की पुष्टि हुई। इसके बाद एंजियोग्राफी सहित आवश्यक जांच की गई, जिसमें हृदय की दाहिनी ओर की रक्त वाहिका में रक्त का थक्का होने की जानकारी सामने आई।थक्के के कारण हृदय की मांसपेशियों तक रक्त का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। ऐसी स्थिति में समय पर विशेषज्ञ उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मरीज की स्थिति को देखते हुए थ्रोम्बस सक्शन अथवा थ्रोम्बस एस्पिरेशन प्रक्रिया के माध्यम से रक्त वाहिका में मौजूद थक्के को निकालने का उपचार किया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य थक्के को हटाकर रक्त प्रवाह बहाल करने में सहायता करना है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद मरीज के रक्त प्रवाह में सुधार हुआ और सीने का दर्द समाप्त हो गया। मरीज फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।

डॉ. नंदा के नेतृत्व में टीम का समन्वित प्रयास

इस जटिल प्रक्रिया में चिकित्सकीय टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। उपचार में डीएनबी चिकित्सक डॉ. अमन बसतानी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र गुप्ता एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सहयोग दिया। कैथ लैब की टीम में हुकुम भारती, प्रेमलता, उमा, बालमती एवं चूड़ामणि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रायगढ़ में आधुनिक हृदय उपचार सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से हृदय रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा के नेतृत्व में किया गया यह उपचार क्षेत्र में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की भूमिका और महत्व को रेखांकित करता है। श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि के लिए वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने टीम के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ की टीम मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रायगढ़ में इस तरह के विशेष हृदय उपचार की उपलब्धता स्थानीय मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article