काव्य वाटिका की 52वीं एवं 53वीं कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। साहित्यिक संस्था काव्य वाटिका द्वारा साहित्यकारों के सम्मान एवं साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत संस्था की 52वीं एवं 53वीं सम्मान श्रृंखला में वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ साहू एवं राम भजन पटेल को काव्य वाटिका सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह साहित्य जगत की समृद्ध परंपरा, साहित्यकारों के रचनात्मक योगदान तथा साहित्यिक साधना के प्रति आदर व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध वायलिन वादक समाज सेवक जगदीश मेहर के निवास स्थान सत्संग भवन मे किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों ने सम्मानित रचनाकारों के साहित्यिक अवदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सृजनशील जीवन की कामना की। इस अवसर पर साहित्यिक जगत के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो. के. के. तिवारी, कमल बोहिदार, प्रेम नारायण पटेल, काव्य वाटिका की संस्थापिका-डॉ. आशा मेहर ‘किरण’, डॉ. सुधा देवांगन, के अलावा समिति सदस्य गण उपस्थित रहे। साथ ही पिताम्बर प्रसाद देवांगन, लक्ष्मण संगीत विद्यालय,अभिनव स्कूल की प्राचार्या गीता ठाकुर, चक्रधर संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या चंद्रा कुमारी देवांगन, लिशा पटेल, भारती साहू, उर्मिला खम्हारी, साधना मिश्रा, प्रसिद्ध चित्रकार- मनोज श्रीवास्तव, मनहरण सिंह ठाकुर, ईश्वरी प्रसाद यादव, पहरपत्रकार हरेराम तिवारी, दीपक मेहर, उषा मेहर, स्वाति पड्या एवं लक्ष्मी मेहर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सफल संचालन आनंद सिंघनपुरी ने किया आभार प्रदर्शन डा. आशा मेहर ने किया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व पर विचार साझा किए गए। उपस्थित साहित्यकारों ने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान केवल व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उनकी आजीवन साधना, समाज के प्रति संवेदनशीलता और साहित्यिक मूल्यों का सम्मान है। ऐसे आयोजन साहित्यिक वातावरण को समृद्ध बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को लेखन एवं सृजन के लिए प्रेरित करते हैं। काव्य वाटिका की यह सम्मान परंपरा रायगढ़ के साहित्यिक परिवेश में रचनाकारों के बीच आत्मीयता, संवाद और साहित्यिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

Share This Article