जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान संपन्न

नशा मुक्ति सन्दर्भित विविध जागरूकता कार्यक्रम ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस का भव्य आयोजन 

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली,रासेयो क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ (छ .ग) द्वारा प्रायोजित तथा  जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ (छ. ग) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा क्रियान्वित विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम संकल्प संदेश ,ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस विगत 23 अक्टूबर को विविध जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के कुशल संरक्षण तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम  मुख्य अतिथि शिव शंकर पांडेय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य में एवं सुशील कुमार सिंह मुख्य कार्यपालिक कलाकार समाज कल्याण विभाग रायगढ़,नवरत्न बिंझवार कला पथक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि शिव शंकर पांडेय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा मां सरस्वती  एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष  दीप प्रज्ज्वलित कर  शुभारंभ किया गया।
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना तथा सक्रिय रासेयो स्वयं सेवक मानस रंजन पंडा द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का रासेयो बैच लगाकर स्वागत अभिनंदन किया।तत्पश्चात रासेयो के स्वयं सेवक छात्रों अखिलेश गुप्ता, बलराम सेठ एवं उनके साथियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर केंद्रित एकांकी नाटक का प्रभावपूर्ण मंचन कर  जागरूकता का संदेश दिया। अवसर पर सन्दर्भित उद्बोधन क्रम में सुशील कुमार सिंह मुख्य कार्यपालिक कलाकार समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा प्रेरक स्लोगन ,उत्कृष्ट पक्तियों द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक किया। अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापिका प्रो अनुभा दुबे ने जागरूकता वक्तव्य देते हुए छात्र छात्राओं को नशा से दूर रहने की नशीहत दी। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने रासेयो के स्वयं सेवक छात्रों को नशामुक्ति अभियान के सजग प्रहरी बताया। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा ने प्रेरक प्रसंगों से छात्रों को जागरूक किया। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने नशा के दुष्परिणाम से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शंकर पांडेय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति सन्दर्भित प्रेरणादायक विचार व्यक्त किया उन्होंने आगे कहा कि नशा नाश का जड़ है इसका सेवन कदापि ना करें। उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद किया और नशा मुक्ति से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिसका छात्रों द्वारा सराहनीय जवाब दिया गया। उन्होंने नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान पर केंद्रित  संकल्प शपथ उपस्थित समस्त जनों को दिलाई। मंच का प्रभावशाली संचालन करते हुए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा अतिथियों के प्रति सादर आभार प्रकट किया।
मंचीय कार्यक्रम के उपरांत पारंपरिक खेल खो- खो और रस्सा कसी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों के साथ गोद ग्राम के युवाओं े बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।वही ग्राम सेवा अंतर्गत रासेयो  गोद ग्राम एकताल में जाकर रासेयो के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यानंद, दिनेश पटेल,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना,प्रो शरद पंडा, प्रो  भरत सिदार,प्रो सीताराम कैवर्त्य,प्रो अंजु पटेल, प्रो हरीश गुप्ता, प्रो नेहा डनस

Share This Article