पुलिस ने सायबर व महिला अपराधों पर दी जानकारी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। महिला थाना द्वारा चंद्रा सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 4, जगतपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं थाना स्टाफ ने वार्डवासियों को सायबर अपराधों, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में 40-50 महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को “हैलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 और आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी दी गई। बच्चों को मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में समझाया गया, जिसमें अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या ओटीपी/पासवर्ड बताने से बचने को कहा गया। सडक़ सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्त्व पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने लोगों को किसी भी अपराध की जानकारी होने पर चुप न रहने और आवश्यकता पडऩे पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This Article