गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 26 नवंबर से बिलासपुर तक चलेगी, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी ट्रेन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। इससे गोंदिया और बिलासपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के मुताबिक, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिन प्री-एनआई का कार्य होगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे तक एनआई का कार्य किया जाएगा। 16 और 17 दिसंबर को पोस्ट-एनआई का काम होगा। इसी वजह से ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर इस अवधि में गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। इस दौरान बिलासपुर से झारसुगुड़ा जाने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों से सफर करना होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के बदले हुए रूट और समय की जानकारी ले लें।

Share This Article