रायगढ़. ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैड के पास शनिवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी अपने दल बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। मृतक की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरूआती जांच में मृतक के सीने और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया है। अज्ञात मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। मृतक के फोटो सीमावर्ती जिलों के थानों, रेलवे पुलिस और विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर व्यापक रूप से प्रसारित किए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द कोई जानकारी मिल सके।
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली युवक की लाश
0 सीने व कंधे पर चोट के गंभीर निशान, हत्या की आशंका, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

