रायगढ़. कोतवाली पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के जुआ फड़ से कुल 9,400 रुपये नकद, दो ताश गड्डियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के बाउलीकुआं की है। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। इससे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेलते तीन युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान निखिल देवांगन (27 वर्ष), महेश देवांगन (30 वर्ष) और पुरुषोत्तम देवांगन (31 वर्ष), सभी निवासी बाउलीकुआं, कोतरारोड के निवासी है। साथ ही इनके कब्जे और जुआ फड़ से 5,200 रुपये नकद, पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, के पास की है, पुलिस को सूचना मिली कि यहां कुछ व्यक्ति काट-पत्ती जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तीन व्यक्तियों को पकड़ा। इनमें सुमेश वासुदेव (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर, राजेश पटनायक (28 वर्ष), निवासी इंदिरानगर तथा राजेश यादव (41 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर, शामिल हैं। इनके कब्जे से 4,200 रुपये नकद, ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
दोनों कार्रवाइयों में कुल छह आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव, ओश्निक विश्वाल एवं शिव विभोर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

