एशियन पैरा गेम्स में भारत को मिली आशातीत सफलता पर वित्त मंत्री ओपी ने दी बधाई

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की अभूतपूर्व सफलता को समस्त देशवासियों के लिए गर्व का क्षण निरुपित करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने 114 पदकों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के पीछे उनकी कठोर मेहनत, दृढ़ संकल्प, धैर्य और आत्मविश्वास है। उनकी संघर्षभरी यात्रा युवाओं को बाधाओं से न घबराने, बड़े सपने देखने, लगन से कार्य करने और सदैव सकारात्मक रहने की प्रेरणा देगी। समस्त पदक विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों, परिवारों तथा समर्थकों को ओपी ने हार्दिक बधाई दी है।

Share This Article