नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान जांजगीर-नैला स्टेशन पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने संभाली भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा तथा स्टेशन पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, बिलासपुर जिला के स्वयंसेवकों ने जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर दिनांक 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों तक विशेष भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) सेवाएं प्रदान कीं।
बिलासपुर मंडल प्रशासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के विभिन्न समूहों—यंग फ्रेंड ग्रुप, सत्य ओपन ग्रुप, ओपन ग्रुप एवं वीर आज़ाद ग्रुप—के वरिष्ठ रोवर्स एवं स्काउटर्स को स्टेशन पर तैनात किया गया। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वयंसेवकों ने रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग एवं स्टेशन प्रशासन के साथ समन्वय कर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तैनाती के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा टिकट काउंटर, फुट ओवरब्रिज (स्नह्रक्च), सीढिय़ों एवं प्लेटफॉर्म सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कतार एवं यात्री आवागमन को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, छोटे बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों को आवश्यक सहायता एवं उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
स्वयंसेवकों ने यात्रियों को सही दिशा की जानकारी देने, प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छ पेयजल तक पहुंचने में सहायता भी प्रदान की। इस दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा जैसे व्यस्त पर्वों के दौरान की गई यह पहल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के ‘समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा’ के मूल उद्देश्य को प्रदर्शित करती है। स्वयंसेवकों द्वारा सेवा भावना के साथ किए गए इस कार्य से स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग मिला।
यह संपूर्ण सेवा कार्य श्री अनुराग कुमार सिंह, जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर तथा श्रीमती नेहा सिंह, जिला आयुक्त (गाइड) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वहीं श्री दिनेश कुमार यादव, डीओसी (स्काउट), श्रीमती सुजाता सिंह, डीओसी (गाइड) एवं श्री संजय मेश्राम, जिला सचिव के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Share This Article