रायगढ़। कल रात चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अक्टूबर की रात की है। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की शिकायतें सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना समय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया है जिसे लेकर विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के सुशील गुप्ता (31 साल) निवासी छोटे अतरमुडा चक्रधरनगर ने आरोप लगाया कि चक्रधरनगर चौक पर चन्द्रशेखर सिंह राजपूत विजयपुर शराब भट्टी के पास हुए विवाद को लेकर अभिलाष गुप्ता के साथ झगड़ा कर रहा था, विवाद में बीच-बचाव करने के दौरान चंद्रशेखर ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के चन्द्रशेखर सिंह राजपूत 42 साल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आहता में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर दूसरे पक्ष के युवक अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने उसे और उसके चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत के साथ मारपीट की गई।
दोनों पक्षों की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वहीं आरोपी चन्द्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत को अपराध में गिरफ्तार कर तीनों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। दोनों मामलों में विवेचना जारी है।
दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प
जमकर लात-घूंसे और डंडे चले, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज 3 गिरफ्तार

