24 घंटे में हुए 4 सडक़ हादसा, महिला सहित पांच की मौत

Gupta Lochan
7 Min Read

रायगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सडक़ दुर्घंटनाओं में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कहीं खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई तो कहीं बाइक ने राहगीर को रौंदा, इसके अलावा बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी दुर्घटनाओं पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना छाल थाना क्षेत्र में अस्पतालपारा के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई गई। दरअसल, बेहरामार के रहने वाला कृष्णा राठिया (15), बांसाझर का रहने वाला जितेंद्र राठिया (22), धर्मेंद्र राठिया और कुंदन राठिया एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने छाल जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे में चारों सडक़ पर गिर पड़े। कृष्णा और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र और कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मेला जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा

दूसरी घटना छाल की है, जहां निवासी चंद्रदेव सिंह ठाकुर (65) मंगलवार रात करीब 7.30 बजे अपने परिवार के साथ पैदल मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान छाल चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक जोबी क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

चलती बाइक से गिरी महिला की मौत

वहीं चौथी घटना पुसौर थाना क्षेत्र के सूपा के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ जिला के ग्राम गुडि़हारी निवासी सावित्री जायसवाल 27 वर्ष की दो वर्ष पूर्व रायगढ़ के सराईभदर निवासी भूपेद्र डनसेना से शादी हुई थी, लेकिन घर में हमेशा कलह होने के कारण कुछ दिन पहले ही अपने मायके चली गई थी। इससे दशहरे के दिन भूपेंद्र डनसेना अपने ससुराल गया और उसे वापस अपने घर लेकर आ रहा था। इस दौरान पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुपा के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि अचानक सावित्री को चलती बाइक में ही चक्कर आ गया, इससे सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भूपेंद्र डनसेना उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां कुछ देर उपचार के बाद देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार को चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

इस संबंध में मृतिका का भाई लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने बताया कि उसकी पहन की विगत दो साल पहले शादी हुई थी, उसके बाद कुछ दिनों तक इसकी गृहस्थी ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद से ही भूपेंद्र उसके साथ मारपीट करने लगा, इससे कई बार पंचायत की बैठकर इसे समझाईश भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी उसके रवैया में सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर सप्ताहभर पहले सावित्री मायके आ गई थी, इस दौरान मंगलवार को भूपदें्र हमारे घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती दशहरा दिखाने के बहाने अपने घर लेकर आ रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। ऐसे में पूरा विश्वास है कि सावित्री बाइक से गिरी नहीं है, उसने मारपीट किया है, जिससे उसकी मौत हुई है। क्योंकि अगर बाइक से गिरती तो सिर्फ सिर में ही चोट नहीं लगती, लेकिन सिर्फ सिर में चोट होने के कारण पूरा विश्वास है कि उसकी हत्या की गई है।

खड़ी ट्रेलर में जा घुसी बाइक चालक की मौत

तीसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटरिया थाना हैदरनगर जिला पलामू झारखंड निवासी आकाश कुमार पिता मथुरा राजभर (40 वर्ष) विगत कई साल से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित सरोज कालोनी में रहकर यहां ट्रेलर चलाने का काम करता था। ऐसे में मंगलवार को भी सुबह ट्रेलर से राखड़ गिराने के लिए निकला था, जहां पूरे दिन राखड़ ढुलाई के बाद शाम को अपनी गाड़ी यार्ड में खड़ी कर वहां से बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान नलवा कंपनी के तीन नंबर गेट के पास पहुंचा तो सडक़ किनारे एक ट्रेलर खड़ी थी, जो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण पीछे से जाकर टकरा गया, जिससे ट्रेलर चालक आकाश कुमार के सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया। कुछ देर बाद जब राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 112 को दिया, इससे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा पता साजी कर इसकी जानकारी परिजनों को दिया, इससे बुधवार को परिजनेां के आने पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article