छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति की खुशबू विखेर रहे रायगढ़ एनएसएस के स्वयं सेवक

पं. जसराज के ग्राम पीलीमंदोरी पहुंचे हृस्स् स्वयंसेवक, सिंघुघाटी की सभ्यता का किया स्वयंसेवकों ने प्रत्यक्ष दर्शनज्

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर फतेहाबाद हरियाणा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय के 8 स्वयं सेवक कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल के नेतृत्व में सहभागी होकर दस राज्यों के स्वयंसेवकों के मध्य अपनी छत्तीसगढ़ी कला व संस्कृति के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहे है वहीं छत्तीसगढ़ के लोक कला पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुति से शिविराथियों तथा शिविर ग्राम भट्टू के लोगों को विशेष रुप से प्रभावित कर रहे है।
विदित हो कि हरियाणा प्रांत में +2 हायर सेकण्डरी स्तर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों का त राष्ट्रीय एकता शिविर दिनांक 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक भट्टू फतेहाबाद में ‘युथ फार माय एवं युथ फार डिजीजल लिट्रेसी’ थीम पर संचालित है जहाँ दिल्ली, चंडीगढ़,पंजाब, महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश, उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश,हरियाणा के सात जिला से स्वयं सेवक भाग ले रहे है । इस शिविर में छत्तीसगढ़ के शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कौर चौबे के निर्देशन में 4 छात्र एवं 4 छात्रा सहभागी होकर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां की कला संस्कृती की खुशबू से अधिकारी एवं शिविरार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित कर रहे है। दिनांक 18 अक्टूबर को इन स्वयं सेवकों को अग्रोहाधाम एवं सिंधुघाटी की सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया गया 19 अक्टूबर को शिविर ग्राम भट्टू में सांस्कृतिक रैली निकाल कर राष्ट्रीय एकता पर्यावरण सुरक्षा विकसित भारत नशामुक्ति जागरुकता का संदेश दिया गया। नगर के चौक चौराहो में नुक्कड नाटक के माध्यम से नशामुक्ति एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया वहीं । 20 अक्टूबर को भारत के प्रतिष्ठित संगीतकार एवं पद्मविभूषण पं.जसराज की नगरी पीलीमंदौरी में स्वयंसेवकों को शैक्षणिक भ्रमण पर जाकर हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति से रूबरू कराया गया ।
राष्ट्रीय एकता शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य में रखकर पोस्टर मेकिंग् , कोलॉज निर्माण, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, स्वयं सेवको की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है वहीं प्रतिदिन रात्रि में अलग अलग राज्य के छात्र अपने अपने प्रांत की कला संस्कृति पर आधारित गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति से सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रहे है। सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों द्वारा सुआ ददरिया कर्मा एवं राऊत नाचा की प्रस्तुति से अधिकारी एवं विद्यार्थी इतने प्रभवित हुए कि स्वयं सेवकों के साथ सेल्फी एवं फोटो लेते हुए उनकी सराहना किये।

Share This Article