जशपुरनगर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तपकरा वन परिक्षेत्र में 32 हाथियों के बड़े दल की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह विशाल दल रायगढ़ के जंगलों से पहुंचा है और इलाके के कई गांवों के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है।
वियो – तपकरा वन परिक्षेत्र के जामटोली, माटीपहाड़छर्रा, हाथीबेड़, बारीकजोर और डांगबंधी समेत आधा दर्जन गांवों के जंगलों में 32 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। वहीं, हाथियों का दल खेतों में लगी धान की फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर, वन विभाग हाथियों के विचरण पर लगातार नजर बनाए हुए है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल, 32 हाथियों के इस बड़े दल की मौजूदगी से तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
तपकरा वन परिक्षेत्र में 32 हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

