यादव समाज के महिलाओं का अपमान

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। जैसा कि समस्त यादव बंधुओं को विदित है कि शीतला माता मंदिर के पीठाधीश्वर नीरज सैनी द्वारा यादव समाज के महिलाओं का अपमान करते ‘रौताईन ठगों से सावधान’ का फ्लैक्स शीतला माता मंदिर परिसर में लगाया गया था। जिसका विरोध करने छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में पुरानी बस्ती थाना में उपस्थित होकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग रखी कि नीरज सैनी समस्त यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस विरोध प्रदर्शन में कोसरिया यादव समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव कुंवर सिंह यादव, राजेश यादव, प्रदेश सचिव, चंद्रप्रकाश याद, रायपुर जिलाध्यक्ष, भगत राम यादव, संभागीय संयोजक, बसन्त यादव, नगर कोषाध्यक्ष, संजय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष, कन्हैया यादव, ग्रामीण उपाध्यक्ष, सुरेश यादव, संगठन मंत्री, हेमलाल यादव, मंत्री, मोंटी यादव, वार्ड अध्यक्ष, किशन यादव, मीडिया प्रभारी, आनंद यादव, वार्ड अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, वार्ड अध्यक्ष, धीरेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, कार्यकारिणी (रामकुंड), कार्तिक यादव, नारायण यादव उपस्थित थे। मातृ शक्ति की ओर से अंजनी यादव महिला प्रभारी अध्यक्ष, तुलसी यादव, सचिव, संतोषी यादव, महामंत्री, भारती यादव, प्रचार प्रसार मंत्री, कुसुमलता यादव, वार्ड अध्यक्ष, गुढिय़ारी, संतोषी यादव, सचिव गुढिय़ारी वार्ड, चंद्रकला यादव, कार्यकारणी सदस्य (रामकुंड), राम प्यारी यादव, जानकी यादव, कृष्णा यादव, त्रिवेणी यादव, रुखमनी यादव, हेमा यादव, पूर्णिमा यादव, पूनम यादव भी इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रही।

Share This Article