रायगढ़. नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा इन दिनों ग्रेड-पे को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे शुक्रवार को काली पट्टी लगाकर काम किया तो वहीं शनिवार को मेडिकल कालेज से अंबेडकर चौक तक स्कूटी रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया है।
उल्लेखनीय है कि नर्सिंग एसोसिएशन के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर उग्र होने लगे हैं। इससे नर्सिंग स्टाफ ग्रेड-पे वेतनमान को लेकर शनिवार को भी अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज अस्पताल में एकत्र हुए थे, जहां अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की तो वहीं दोपहर बाद मेडिकल कालेज अस्पताल से अंबेडकर चौक सभी नर्सो ने स्कूटी रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विगत लंबे से नर्सिंग संवर्ग ग्रेड-पे व वेतनमान की मांग चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि प्रस्ताव भी संबंधित विभाग/आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा तैयार किया जा चुका है, इसके बाद भी लागू न होने से कर्मचारियों में आक्रोश पनपने लगा है। इसको लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पहले चरण में दो दिन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी अगर मांगों पर विचार नहीं होता है तो आने वाले दिनों में काम बंद कर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे अस्पताल का व्यवस्था पर असर पडऩे की बात कही जा रही है।
ग्रेड पे की मांग पर नर्सिंग स्टाफ की स्कूटी रैली, हड़ताल की चेतावनी

